मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

CJP संस्थापक दीपके ने देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर जाना हालचाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
CJP संस्थापक दीपके ने देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर जाना हालचाल

रांची (झारखंड)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संस्थापक अभिजीत दीपके ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्र नेता और सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्रनाथ महतो से मंगलवार देररात वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बातचीत के दौरान दीपके ने महतो के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी देररात सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से देवेंद्रनाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके बेहतर इलाज एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने चिकित्सकों से महतो के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने को भी कहा।

डुमरी विधायक जयराम महतो भी देररात अस्पताल पहुंचे और देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

आंदोलनकारी देवेंद्रनाथ महतो की भूख हड़ताल का आज 10वां दिन और आंदोलन का 18वां दिन है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महतो के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और आंदोलनकारी छात्रों में भी चिंता बनी हुई है। आंदोलन से जुड़े छात्रों का कहना है कि महतो की स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद उनकी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से बातचीत के माध्यम से मांगों का समाधान निकालने की अपेक्षा जताई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें