मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में सीआईएसएफ जवान ने की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। जिले के कोयला नगर में कार्यरत सीआईएसएफ जवान ने सोमवार को अपने आवास में फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र का है। मृत जवान डीके सरकार धनबाद के नूतनडीह, कृष्णा नगर में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि डीके सरकार पिछले कुछ दिनों से मानसिक अवसाद से ग्रसित थे।

घटना की सूचना पाकर सीआईएसएफ के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज मामले की छानबीन में जुटी है।

सरायढेला थाना के एएसआई अर्जुन मांझी ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ में पता चला है कि आज दोपहर जवान की पत्नी अपने बच्चे को स्कूल से लाने गई थी। घर पहुंचने पर अपने पति को कमरे में फंदे से झूलता देखा। जवान यही धनबाद में पदस्थापित थे और पिछले डेढ़ वर्षो से नूतनडीह स्थित हरि ओम सिन्हा विला में किराये पर परिवार के साथ रह रहे थे। जवान मूलतः पश्चिम बंगाल के फरक्का के रहनेवाले थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें