मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

सीआईडी ने दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी ) ने दो साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में कुमुद रंजन और एजाज अनवर शामिल है। कुमुद बिहार के नालंदा और एजाज हजारीबाग का रहने वाला है। इनके पास से तीन मोबाइल, तीन सिम, एक लैपटॉप, दो आधार कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और दो डेबिट कार्ड बरामद किये है।

डीएसपी नेहा बाला ने शनिवार को बताया कि साईबर क्राइम थाना में 14 जनवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। मामले में पीड़ित को टेलीग्राम के माध्मय से संपर्क किया गया, जिसमें एक लिंक पर लॉग इन कर मूवीज रेटिंग करने का पार्ट टाईम जॉब ऑफर किया गया। इसके बाद उन्हें विभिन्न टेलीग्राम प्रोफाईल में जोड़कर मूवीज रेटिंग करने का दबाव बनाया जाने लगा। टेलीग्राम प्रोफाईल के माध्यम से दिए गए टास्क को पूरा करने पर शुरू में उनके पेटीएम खाते में कुछ रूपये क्रेडिट हुए। इसके बाद उन्हें भुगतान की ओर से प्राप्त रूपयों को आईसीआईसीआई बैंक के जरिये निवेश करने पर बोनस प्राप्त होने का लालच देकर विभिन्न अकाउन्ट में डिपोजिट कराया गया। मूवीज रेटिंग के टास्क को करने के लिए उनसे अलग-अलग बैंक खाताओं में रूपये डिपोजिट कराये जाते थे।

उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया कि 30 मूवीज की रेटिंग पूरी होने पर सारे रूपये कमीशन के साथ वापस कर दिये जाएंगे। 30 मूवीज की रेटिंग पूरी होने पर उनके पेटीएम खाते में कुछ रूपये क्रेडिट हुए। इससे वह झांसे में आ गये और रूपये डिपोजिट करते रहे। झांसा में लेने के लिए इनके एकाउंट में कुछ पैसे डाले गये। लेकिन बाद में पैसे डालना बंद कर दिया गया और इस तरह से इनके साथ कुल 28 लाख 94 हजार 505 रुपये का साईबर ठगी कर लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें