मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

सीआईडी ने 39.31 लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को धनबाद से किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी )ने इंस्टाग्राम पर दस

गुणा लाभ का प्रलोभन देकर 39 लाख 31 हजार 910 रुपये की साइबर ठगी करने

वाले अपराधी को धनबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम

मो समीर अंसारी है। वह धनबाद के एना इस्लामपुर का रहने वाला है। ठगी मामले

में शामिल बैंक एकाउंट का लिंक सिम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित

वाट्सएप चैट बरामद किया गया है।

साइबर थाना की डीएसपी नेहा बाला ने

गुरुवार को बताया कि साइबर क्राइम थाने को 25 जुलाई को लिखित शिकायत दर्ज

करते हुए मामला दर्ज कराया गया था कि इंस्टाग्राम में विज्ञापन के माध्यम

से संपर्क किया गया। साथ ही निवेश करने पर दस गुना लाभ का प्रलोभन दिया

गया। इसके बाद पीड़ित को निवेश करने के लिए वाट्सएप ग्रुप के जरिये जुड़ने

को कहा गया। इसके बाद वाट्सएप के वन टू वन ग्रुप 8789606800- वीआईपी133 के

जरिये निवेश के बारे में जानकारी प्राप्त करने को कहा गया। उन्हें एक

एक्यूआर पीआरओ नामक एप में अपना ट्रेडिंग एकाउन्ट खोलने और उसके जरिये

निवेश करते हुए मूल राशि का 10 गुणा करने का प्रलोभन दिया गया। इस दौरान ही

कुल 39,31,910 रूपया का साईबर अपराधियों के जरिये अवैध हस्तांतरण कराते

हुए ठगी कर लिया गया। वाट्सएप पर भेजे गये ऐप के लिंक के माध्यम से निवेश

करने के पीड़ित को अलग-अलग बैंक खाता में पैसे डालने को कहा गया।

डीएसपी

ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला कि समीर अंसारी के नाम पर पंजाब

नेशनल बैंक खाता संख्या- 0230000109271609 में 10 दिनों में 94,47,709

रुपया क्रेडिट हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें