मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

चौकीदार बहाली के लिए हुई दौड़, दो अभ्यर्थी पड़े बीमार, दो फर्जी भी पाए गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चौकीदार बहाली के लिए हुई दौड़, दो अभ्यर्थी पड़े बीमार, दो फर्जी भी पाए गए

पलामू। पलामू जिले में चौकीदार पद पर बहाली के लिए शनिवार को चियांकी हवाई अड्डा में शारीरिक दक्षता (दौड़) प्रतियोगिता हुई। कुल 155 पदों के लिए 513 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। यहां बता दें कि 569 का नाम दौड़ के लिए आया था, जिसमें से 55 बालक एवं एक बालिका अनुपस्थित पाए गए।दौड़ के दौरान 2 अभ्यर्थी बीमार पड़ गए, जबकि दो के फर्जी पाए जाने की चर्चा है। दोनों फर्जी दूसरे के नाम पर दौड़ने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उनकी पहचान कर ली गयी। उन्हें दौड़ से निकाल दिया गया। बीमार पड़े अभ्यथियों को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है। इन अभ्यथियों में पाटन के केल्हार के रहने वाले 24 वर्षीय सुशील कुमार प्रजापति पिता सुरेन्द्र प्रजापति एवं पाटन के 24 वर्षीय किशोर कुमार प्रजापति पिता सत्येन्द्र प्रजापति शामिल हैं।सुशील एवं किशोर ने पूर्व में हुई दौड़ प्रतियोगिता निकाली ली थी, लेकिन इस बार छट गए। दोनों को इसका मलाल है। अस्पताल में इलाज के दौरान सुशील ने कहा कि पूर्व की दौड़ प्रतियोगिता में शामिल अभ्यर्थियों को ही बहाल किया जाए। यह भी कहा कि इस बार भी दौड़ प्रतियोगिता में गड़बड़ी हुई है। फर्जी अभ्यर्थी दौड़ में शामिल थे। इसे रद्द किया जाए। हालांकि सुशील ने उत्पाद सिपाही की दौड़ प्रतियोगिता निकाल ली है।पूरी व्यवस्था को देख रहे नगर आयुक्त मो. जावेद हुसैन ने बताया कि कुल 155 पदों के लिए 513 प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। यहां बता दें कि 569 का नाम दौड़ के लिए आया था, जिसमें से 55 बालक एवं एक बालिका अनुपस्थित पाए गए। फर्जी अभ्यर्थी के संबंध में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इतना कहा कि बहाली के लिए दौड़ प्रक्रिया में पूरी पारदर्शित बरती गयी है। मौके पर एम्बुलेंस, दवा सहित अन्य व्यवस्था की गयी थी एवं मेडिकल टीम सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार के नेतृत्व में मौजूद थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें