मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे स्टेशन पर लगे लगेज स्कैनिंग मशीन में फंसा बच्चे का हाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे स्टेशन पर लगे लगेज स्कैनिंग मशीन में फंसा बच्चे का हाथ

धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, दरअसल लगेज स्कैनिंग मशीन में एक छोटे बच्चे का हाथ फंस गया। घटना स्टेशन के साउथ प्लेटफॉर्म साइड एग्जिट गेट पर हुई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घटना में घायल बच्चे की पहचान शुभम अग्रवाल के रूप में हुई है। वह राजीव रंजन अग्रवाल उर्फ बबलू अग्रवाल का बेटा है, जो पुराना बाजार, धनबाद के रहने वाले हैं। सोमवार रात अग्रवाल परिवार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से धनबाद पहुंचा था। बारिश के कारण परिवार स्टेशन के एग्जिट गेट के पास खड़ा था, तभी शुभम खेलते-खेलते लगेज स्कैनिंग मशीन के पास गया और उसका हाथ मशीन के अंदर फंस गया।घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल और स्टेशन कर्मियों ने तत्काल मशीन का संचालन रोक दिया और बच्चे को निकालने का प्रयास शुरू किया लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद और मशीन के प्लेट को कटर की मदद से काटकर बच्चे का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें