मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

मां काली बने बच्चे ने भूत बने बच्चे के गर्दन पर चला दी चाकू, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर । बिल्हौर थाना क्षेत्र में चल रहे भागवत कार्यक्रम में बाल

कलाकारों ने झांकी निकाली। झांकी के दौरान मां काली बने बच्चे ने भूत बने

बच्चे के गर्दन पर चाकू रख दी। कलाकारी का दृश्य चल ही रहा था कि धोखे से

चाकू चल गई, जिससे भूत बना बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया और अस्पताल में

उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बिल्हौर के बभियांपुर गांव

में बीते कई दिनों से भागवत कथा का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। बुधवार की

शाम देर रात मां काली की झांकी निकल रही थी और झांकी में कलाकार के रुप में

चार-पांच बच्चे शामिल थे। बाल कलाकार जो मां काली बना था, उसने करतब

दिखाते हुए भूत बने बच्चे के गर्दन पर चाकू रख दी। लेकिन इसी दौरान उस

बच्चे से धोखे से चाकू चल गई, जिससे भूत बना बच्चा गंभीर रुप से घायल हो

गया। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बच्चे को सामुदायिक

स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई।

एसीपी

अजय कुमार त्रिवेदी ने गुरुवार को बताया कि मृतक शिवम उर्फ सनी के पिता

बबलू की तहरीर के आधार पर एक नाबालिग बच्चे व आयोजनकर्ता के विरुद्ध

रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में मौजूद पुलिस फोर्स ने घटनास्थल का जायजा

लिया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और

रिपोर्ट पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें