मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

बलिया में बच्चे का अपहरण : पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, मासूम सकुशल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलिया में बच्चे का अपहरण : पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, मासूम सकुशल बरामद

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मासूम बच्चे के अपहरण और उसे बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, उभांव थाना पुलिस देर रात सहारनपुर के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह रुकने के बजाय भागने लगा और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

घायल आरोपी से पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद जैद उर्फ सलमान बताया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बीते 11 दिसंबर को एक तीन साल के बच्चे का अपहरण किया था और उसे बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया, दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया था। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में वह व्यक्ति घायल हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद जैद उर्फ सलमान के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें