मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर काम करें मुखिया : उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर काम करें मुखिया : उपायुक्त

रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री बुधवार को रांची के शहीद चौक स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सभागार में आयोजित मुखिया सम्मेलन में शामिल हुए। यह कार्यक्रम जिले के सभी मुखिया के उन्नमुखीकरण के लिए आयोजित किया गया था।इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी मुखिया से कहा कि आप सभी स्कूलाें में शत प्रितशात बच्चाें की उपिस्थित के लिए काम करें।शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। साथ ही विद्यालय के शिक्षा में कैसे सुधार हो, 100 प्रतिशत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कैसे हो, इस पर ध्यापन दें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में मुखिया के फंड से जो काम किये जा रहे हैं उस पर उनसे सहभागिता निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी मुखिया नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालय की गतिविधियों का सामाजिक अनुश्रवण करें।साथ ही उन्हाेंने कहा कि जिला के सभी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा मिले, इस पर सभी संबंधित पदाधिकारी और शिक्षकों को ध्यान देने की जरूरत है।इस अवसर पर शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 19 मुखियाओं को उपायुक्त ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आप सबकी सहभागिता से कई बच्चें स्कूल जा रहें है। प्रायः देखा जाता था कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे विद्यालय न जा कर अन्य कार्यों में अपने परिजनों के साथ काम कर रहे हैं।इससे ऐसे बच्चों का शिक्षा सही तरह से नहीं हो पाता था, लेकिन, सबकी सहभागिता से अब ऐसे बच्चे भी स्कूल जा रहें है। इससे शिक्षा में काफी बदलाव आया है।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बादल राज, जिला परिषद अध्यक्ष, निर्मला भगत, उपाध्यक्ष, वीणा चौधरी और जिला के निर्वाचित सभी प्रखंडों के मुखिया, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, राजेश कुमार साव, समेत अन्यम मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें