मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

23 सितंबर को तोरपा आयेंगे मुख्यमंत्री, डीसी, एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 23 सितंबर को तोरपा में होनेवाले कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त लोकेश मिश्रा तथा एसपी अमन कुमार ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल एनएचपीसी मैदान का निरीक्षण किया।उन्होंने कार्यक्रम के लिए बनाये जा रहे हैंगर, हैलिपैड आदि को देखा तथा अवश्य दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने मैदान में स्टेज, टेंट एवं स्टॉल लगाने, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, आनेवाले अतिथियों, लाभुकों एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दियां इस दौरान उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचान, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सैयद राशिद अख्तर, कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा, अंचल अधिकारी पूजा बिन्हा आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें