मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री की मंत्रियों-विधायकों संग बैठक खत्म, बापू वाटिका में महात्मा गांधी को किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मंत्रियों और विधायकों से संग बैठक करने के बाद रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे और महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर नमन किया।बापू वाटिका में महात्मा गांधी को माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। साथ ही कहा कि कोई दिक्कत नहीं है।मुख्यमंत्री आवास में सत्तारूढ़ दलों के मंत्रियों और विधायकों संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बैठक खत्म हो गई। यह बैठक करीब 30-40 मिनट तक चली। इसके बाद मुख्यमंत्री सहित मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन, विधायक मथुरा महतो, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य भी मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बापू वाटिका में बापू को श्रद्धांजलि दी।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के सभी साथी एकजुट हैं। साथ ही कहा कि बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिन्दा हैं। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि भाजपा केवल अफवाह फैलाती है। वह इस काम में सबसे बड़ा तंत्र है। मुख्यमंत्री की तलाश में गृह मंत्रालय की भूमिका पर गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। हालांकि, झामुमो, कांग्रेस के अधिकांश मंत्रियों, विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास से निकलते समय मीडिया से कुछ भी कहने से परहेज किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें