मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने विनायक दामोदर सावरकर को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री

ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि असंख्य अमानवीय यातनाएं सहते

हुए राष्ट्र आराधना में अपना जीवन अर्पित करने वाले माँ भारती के अमर सपूत,

युगद्रष्टा, 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें

विनम्र श्रद्धांजलि!

क्रांति के मुकुट-मणि वीर सावरकर के असाधारण संघर्ष ने लोगों के मन में देश की आजादी के लिए अथाह देशभक्ति का दीप प्रज्वलित किया।

भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने एक्स पर लिखा कि एक निडर व

उत्कृष्ट स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं देश के करोड़ो

लोगों के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने वाले श्रेष्ठ

क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर 'वीर सावरकर' जी की जयंती पर उन्हें

कोटि-कोटि नमन। वीर सावरकर जी का जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित रहा

एवं उनका त्याग, तप और संघर्ष सदैव वंदनीय रहेगा।

उपमुख्यमंत्री

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि कष्ट ही तो वह

प्रेरक शक्ति है जो मनुष्य को कसौटी पर परखती है और आगे बढ़ाती है। माँ

भारती के महान सपूत, राष्ट्रवाद के पर्याय, सिद्धहस्त लेखक, ओजस्वी वक्ता

एवं दूरदर्शी विधिवेत्ता तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका

निभाने वाले, प्रसिद्ध समाज सुधारक श्रद्धेय विनायक दामोदर वीर सावरकर जी

की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

इसी तरह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

ने विनायक दामोदर सावरकर को याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत की

स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, विनायक

दामोदर सावरकर जी जयंती पर शत-शत नमन।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें