मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री पलामू प्रमंडल में 21 अगस्त काे मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में हस्तांतरित करेंगे राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। गढ़वा, पलामू और लातेहार के लिए मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को पहली किस्त की राशि 21 अगस्त को जारी की जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजना की राशि को जारी करेंगे। चियांकि हवाई अड्डा पर उनका कार्यक्रम होगा। इस योजना की शुरुआत पाकुड़ से हो चुकी है।21 अगस्त को मुख्यमंत्री पलामू के दौरा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पलामू जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है। चियांकि अड्डा पर मुख्यमंत्री का मंच तैयार किया जा रहा है और टेंट लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चियांकि हवाई अड्डा से ही पलामू, गढ़वा और लातेहार के लाखों लाभुकों को मंईयां योजना के तहत राशि को जारी करेंगे। यह योजना की पहली किस्त होगी।पलामू डीसी शशि रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। 3000 से भी अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है और सैकड़ों की संख्या में दंडाधिकारी लगाए जा रहे हैं।क्या है मंईयां योजनाझारखंड में 21 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने हजार रुपये योजना के तहत दी जाएगी। हर महीने इस उम्र की योग्य महिलाओं के बैंक खाते में 15 तारीख तक एक हजार रुपए भेज दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता झारखंड का निवासी होना है। वैसी महिलाएं जो सरकारी या निजी नौकरी में ऊंचे पद पर हैं, या फिर जो आयकर का भुगतान करती हों, जिनका ईपीएफ कटता हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा, जिन महिलाओं का बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वो भी इस योजना का लाभ दिसंबर 2024 तक उठा सकेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें