मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद मुख्यमंत्री ने शिबू सोरेन से की मुलाकात
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद राज्य सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री पद का शपथ लेने वाले मिथिलेश कुमार ठाकुर और बसंत सोरेन भी मौजूद थे।





