मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं
रांची, । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार काे कांके रोड
रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों
से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित
अधिकारियों से समस्याओं से संबंधित प्राप्त हुए आवेदनों का त्वरित निराकरण
करने का निर्देश दिया।





