मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ईडी को पूछताछ के लिए घर बुला रहे और झामुमो महासचिव धमकी दे रहे: प्रदीप वर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। वर्मा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8वीं नोटिस के बाद ईडी को पूछताछ के लिए अपने पास ही बुलाना चाहते हैं जबकि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ईडी को धमकी भी दे रहे।

उन्होंने कहा कि ऐसे में तो मुख्यमंत्री को कैबिनेट से यह भी निर्णय कर लेना चाहिए कि राज्य के किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए अधिकारी अपने ऑफिस में नहीं बुलाएं। अधिकारी पूछताछ के लिए घर जाएं। क्योंकि, कानून की नजर में सब बराबर हैं। जब अपराध के लिए सजा सबके लिए बराबर है तो फिर कानूनी प्रक्रिया भी बराबर होनी चाहिए। झामुमो के बयान से साफ झलक रहा है कि मुख्यमंत्री के पास ईडी के सवालों का जवाब नहीं है।

उन्होंने कहा कि ईडी ने बार बार बताया है कि आखिर मुख्यमंत्री को वह क्यों बुला रही है लेकिन बावजूद इसके झामुमो जनता को दिग्भ्रमित करने में जुटा है। पूछे जाने वाले सवालों के संबंध में जिस प्रकार से झामुमो ने मखौल उड़ाया है यह झामुमो के दिवालियापन को दर्शाता है। झामुमो बौखलाहट में है। साथ ही कहा कि झामुमो को बताना चाहिए कि उनका सहयोगी दल कांग्रेस सत्ता में रहकर राजद सुप्रीमो पर किस राजनीतिक विद्वेष से कार्रवाई करवाती थी। लालू यादव पर सीबीआई की कार्रवाई राजनीतिक था या कानूनी प्रक्रिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें