मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में आधारभूत संरचनाओं का बेहतर और मजबूत तंत्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

चम्पाई ने जामताड़ा में 340 करोड़ 95 लाख 40 हजार रुपये की विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

जामताड़ा। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में आधारभूत

संरचनाओं का बेहतर और मजबूत तंत्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस कड़ी

में सड़कों तथा पुल-पुलिया का जाल बिछा रहे हैं। क्योंकि, इसी के जरिए

विकास का नया गलियारा बनता है। मुख्यमंत्री रविवार को जामताड़ा जिले में

जामताड़ा-निरसा पथ के वीरग्राम-बरबेंदिया में बराकर नदी पर उच्चस्तरीय पुल

के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरबेंदिया पुल

उन लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने बराकर नदी में नाव दुर्घटना

होने से जल समाधि ले ली थी।

दूरी घटेगी, समय बचेगा, आवागमन में सहूलियत होगी

मुख्यमंत्री

ने कहा कि बरबेंदिया पुल के निर्माण से जामताड़ा समेत पूरे संताल का धनबाद

से रोड कनेक्टिविटी मजबूत होगा। जामताड़ा से निरसा की दूरी पहले की तुलना

में आधी हो जाएगी। ऐसे में आवागमन में समय की बचत के साथ सहूलियत होगी।

इतना ही नहीं इस पुल के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के

नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी।

मुख्यमंत्री

ने कहा कि झारखंड कभी गरीब प्रदेश नहीं रहा लेकिन यहां के लोग गरीबी में

रहने को मजबूर रहे। अलग राज्य बनने के 19 वर्षों तक झारखंड के उत्थान पर

किसी भी सरकार का ध्यान नहीं रहा। सिर्फ यहां के खनिज संसाधनों का दोहन

होता रहा। यहां के आदिवासियों- मूल वासियों के दुःख- दर्द को किसी ने

समझाने की कोशिश नहीं की।

हम जो कहते हैं उसे अवश्य पूरा करते हैं

मुख्यमंत्री

ने कहा कि हमारी सरकार घोषणाओं में विश्वास नहीं करती है। हम जो कहते हैं

उसे अवश्य पूरा करते हैं। आज सरकार की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। समाज

के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को इसका लाभ मिल रहा है। यहां के गरीबों

और जरूरतमंदों को रोटी, कपड़ा और मकान देने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं।

यहां का कोई भी व्यक्ति अपने हक-अधिकार से वंचित नहीं रहेगा। झारखंड को

संवारने की दिशा में हमने जो कदम बढ़ाया है, वह नहीं थमेगा।

हर वर्ग और हर तबके के लिए है योजनाएं

मुख्यमंत्री

ने कहा कि यह समस्त झारखंड वासियों की सरकार है। ऐसे में विकास की धारा से

कोई वर्ग और तबका वंचित नहीं रहे, इस पर सरकार का विशेष जोर है। "आपकी

योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम के माध्यम से सरकार आपके दरवाजे पर

पहुंची। आपकी समस्याओं को जाना और और उसका समाधान किया। इतना ही नहीं सभी

को उनकी जरूरत के अनुरूप योजनाओं से जोड़ा गया। आज कोई भी ऐसा परिवार नहीं

है, जहां सरकार की योजनाएं नहीं पहुंची हो।

खेतों में अब वर्ष भर लहराएंगे फसल

मुख्यमंत्री

ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही

है। खेतों में सालों भर पानी रहे, इसके लिए सिंचाई सुविधाओं का तीव्र गति

से विस्तार हो रहा है। खेतों में भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से पानी

पहुंचाने का कार्य शुरू हो चुका है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले

दिनों में यहां के खेतों में सालों भर फसल लहराएंगे । मुख्यमंत्री ने कहा

कि राज्य में अब 30 लाख परिवार 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं।

इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 15 हजार

किलोमीटर सड़कें बनाई जा रही हैं।

जिन्हें नहीं मिला पीएम आवास, उन्हें दे रहे अबुआ आवास

मुख्यमंत्री

ने कहा कि झारखंड के जो भी गरीब, जरूरतमंद और आवास विहीन लोग प्रधानमंत्री

आवास योजना से वंचित रहे हैं, उन्हें सरकार अबुआ आवास दे रही है। हमारी

सरकार ने 20 लाख लोगों को अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान

देने का निर्णय लिया है और लाभुकों को स्वीकृति पत्र देने का सिलसिला शुरू

हो चुका है है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 340 करोड़ 95 लाख 40 हजार

रुपये की लागत से कई विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और लाभुकों के

बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसमें 263 करोड़ 87 लाख रुपये की

बरबेंदिया पुल का शिलान्यास तथा 26 करोड़ रुपये की 12 अन्य योजनाओं का

लोकार्पण और नींव रखी गई। साथ ही 69631 लाभुकों के बीच 52 करोड़ 80 लाख

रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें