मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर किया मुकदमा
रांची ।
भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच
का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म को छोड़
अब मामला अदालत जा पहुंचा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को
सांसद निशिकांत दुबे पर रांची के सिविल कोर्ट में (कंप्लेंट केस) मुकदमा
दायर किया है। मुख्यमंत्री की ओर से दायर मुकदमे में सांसद के अलावा सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक इंडिया और ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट
लिमिटेड को भी आरोपी बनाया गया हैं। सीएम ने जो केस दर्ज किया है उसका
फाइलिंग नंबर 392/ 2020 है । केस पंजीकृत नंबर 151/ 2020 है और यह मुकदमा 4
अगस्त को दायर किया गया हैं।
सीएम की ओर से दर्ज कराई गई कंप्लेंट केस की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट में
सब जज 1 की अदालत में 22 अगस्त को होनी हैं।





