मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संवैधानिक ज्ञान का अभाव : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संवैधानिक ज्ञान का अभाव : बाबूलाल मरांडी

रांची,। चुनाव आयोग की ओर से राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जरिये जिला पदाधिकारियों को अपने एक्स हैंडल से दिए गए निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मरांडी ने सोमवार को कहा कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान और समर्थन से मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। ऐसा लगता है उन्हे संवैधानिक ज्ञान का अभाव है। वे गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं।मरांडी ने कहा कि पंच प्रण के तहत गोगो दीदी योजना के जरिये भाजपा महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में सरकार बनने के तुरंत बाद 2100 रुपये प्रति माह भेजे जाएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि महिलाओं को उनके अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वे अपने मिशन से पीछे हट जाएं।मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से आगाह कर देना चाहता हूं कि आप चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, हम भाजपाकार्यकर्ता आपके इन दमनकारी हथकंडों और गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। पहले भी आपने कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, परंतु हम पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने के कार्य को हर घर तक पहुंचाएं। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। आपकी मेहनत से राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें