मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी देश और झारखण्डवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा श्रीमद्भागवत गीता से कर्तव्य और मानवता का संदेश देने वाले भगवान श्री कृष्ण सभी को स्वस्थ और कुशल रखें।
वहीं मुख्यमंत्री ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस के पुण्यतिथि पर उन्हें भी नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा खुदीराम बोस का जीवन सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा।





