मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बनारस (वाराणसी)

पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस

दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से झारखंडवासियों की सुख, शांति,

समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री काल भैरव के मंदिर

पहुंचे और वहां भी प्रार्थना की। इस दौरान हेमंत साेरेन की पत्नी और

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद रहीं।

इससे पहले

मुख्यमंत्री बनारस की गलियों में घूमे। उन्होंने कहा कि बनारस की गलियों

में दुनिया का सार छिपा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने अपने ऑफिशियल एक्स

हैंडल पर बनारस की सारी तस्वीरें साझा की है। पहले पोस्ट में मुख्यमंत्री

बनारस की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन

में लिखा कि बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है। दूसरे पोस्ट में

हेमंत ने चार तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना

करते नजर आ रहे हैं। तीसरे पोस्ट में भी हेमंत ने चार फोटोज शेयर किया है।

इसमें दोनों पति-पत्नी काल भैरव को हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं।

हेमंत सोरेन शनिवार को ही वाराणसी पहुंचे हैं। वे वहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें