मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री 21 अगस्त को पलामू में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से करेंगे बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 अगस्त को पलामू में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से बात करेंगे और लाभुकों के लिए राशि भी जारी करेंगे।जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन का यह पहला पलामू दौरा होगा। 2022-23 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार बार पलामू का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। पलामू पुलिस स्टेडियम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम निर्धारित है।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर की साफ-सफाई के साथ-साथ विधि-व्यवस्था को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी को सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए भोजन का प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। पलामू के अलावा गढ़वा और लातेहार भी जाएंगे। मुख्यमंत्री के पलामू दौरा प्रमंडल स्तर का होगा, जिसमें पलामू के अलावे गढ़वा और लातेहार में भी आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री पलामू दौरे के दौरान कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर 3000 के करीब पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें