मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राजधानी रांची में बन रहे कांटाटोली फ्लाईओवर के कार्य प्रगति को लेकर शनिवार को जुडको के अधिकारियों तथा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

अब और विलंब नहीं हो

मुख्यमंत्री ने जुडको के अधिकारियों को से कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में पहले ही काफी विलंब हो चुका है। ऐसे में और विलंब नहीं हो, इस बाबत कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं ।

हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट समर्पित करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे कांटाटोली फ्लाईओवर के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह समर्पित करें, ताकि उसकी समीक्षा विस्तृत रूप से हो सके। इससे कार्यों की निगरानी करने में भी सहूलियत होगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक निर्देश भी दिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर राजधानी रांची के ट्रैफिक व्यवस्था के लिए काफी अहमियत रखता है। इसके चालू होने से ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकेगी।

इस वर्ष अगस्त तक निर्माण पूरा होने का दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री को जुडको के अधिकारियों ने बताया कि कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और इस वर्ष अगस्त तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में विलंब होने की वजह कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। लेकिन, अब तीव्र गति से निर्माण कार्य चल रहा है और अगस्त तक इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने 6 मार्च को कांटा टोली और सिरमटोली फ्लाईओवर का किया था निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने 6 मार्च को कांटाटोली और सिरमटोली फ्लावर के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था । उन्होंने यह भी कहा था कि इसके निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाए, ताकि आवागमन में आम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े ।

इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव -सह- प्रबंध निदेशक ,जुडको अरवा राजकमल एवं जुडको के अधिकारी तथा निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें