मप्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री से सम्मानित डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर से की भेंट
जबलपुर,
। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के
गौरव, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर से उनके निवास पर भेंट
की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया
पर लिखा कि "आज जबलपुर में मध्यप्रदेश के गौरव, पद्मश्री से सम्मानित डॉ.
मुनीश्वर चंद्र डावर जी से उनके निवास पर भेंट की। मात्र 20 रुपए में
गरीबों का इलाज करने वाला आपका व्यक्तित्व-कृतित्व प्रेरणादायी है। 1971
भारत–पाकिस्तान युद्ध में जवानों के प्राणों की रक्षा हेतु दिया गया आपका
योगदान अविस्मरणीय है।"





