मुख्यमंत्री ने पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को दी बधाई
रांची, । मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने पेरिस ओलंपिक में अपने
शानदार खेल से देश के लिए पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर काे बधाई दी
है। उन्होंने कहा कि भारत को पहला पदक दिलाने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और
जोहार। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।





