मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन चार मार्च को जाएंगे गिरिडीह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन चार मार्च को पारसनाथ की धरती गिरिडीह जायेंगे। इसके मद्देनजर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था संधारण, यातायात व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को गिरिडीह समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग अपनी तैयारी पहले से पूर्ण कर लें। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति के साथ करें, ताकि उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम को लेकर जो भी कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे तत्काल रूप से पूर्ण करें।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम को लेकर नगर भवन की पूरी साफ सफ़ाई सुनिश्चित कराएं। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले मुख्य अतिथि के अलावा सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, झंडा मैदान में पेयजल आपूर्ति, शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त कर लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें