मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नहीं जा पाए हजारीबाग, सोशल मीडिया के जरिए गिनाई सरकार की उपलब्धियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। हजारीबाग में झामुमो के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शिरकत नहीं कर पाए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कुछ अपरिहार्य कारणों से झामुमो के स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण मौके पर आपके साथ नहीं हूं, लेकिन वहां न होते हुए भी, हर पल आपके साथ हूं।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलन के समय से ही हजारीबाग झामुमो का एक प्रमुख गढ़ रहा है और आज उस दौर की कई खट्टी-मीठी बातें याद आ रही हैं। इस माटी और यहां के लोगों ने हमेशा ही हमारी पार्टी को सहयोग एवं समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के इस दौर में, आप सभी से अनुरोध है कि हर घर तक हमारी सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं, ताकि जनता भ्रमित ना हो सके। बहुत जल्द आप सभी से मुलाकात होगी, इसी वादे के साथ।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार ने झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों एवं आम लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने का प्रयास किया है। हमने हर जरूरतमंद परिवार को पेंशन, राशन, कपड़ा तथा अन्य योजनाओं का लाभ दिया है। दो लाख से ज्यादा अबुआ आवास दिए गये हैं और 20 लाख परिवारों को आवास दिए जाने हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं, जबकि सवा तीन सौ स्कूल बन रहे हैं। कई डिग्री कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश की बेटियों को सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है। छात्रवृत्ति की रकम बढ़ाई गई है, तथा आज हमारे राज्य के छात्र विदेशों में पढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनावों के इस दौर में, आप सभी से अनुरोध है कि हर घर तक हमारी सरकार की योजनाओं को पहुंचायें, ताकि जनता भ्रमित ना हो सके। बहुत जल्द आप सभी से मुलाकात होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें