मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री पहुंचे विधायक सुखराम के पुत्र के प्रीतिभोज में, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी सिंहभूम। चक्रधरपुर के विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव के ज्येष्ठ पुत्र सन्नी उरांव के विवाहोत्सव के प्रीतिभोज कार्यक्रम में मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शिरकत की और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

प्रीतिभोज कार्यक्रम चक्रधरपुर के वनमालीपुर स्थित विधायक सुखराम उरांव के आवास परिसर में आयोजित किया गया। यहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शाम साढ़े चार बजे पहुंचे। उनके साथ मनोहरपुर की विधायक जोबा माझी, विधायक मिथिलेश ठाकुर, विधायक निरल पूर्ति, विधायक संजीव सरदार, विधायक बैद्यनाथ राम, विधायक दशरथ गागराई, विधायक मथुरा प्रसाद महतो समेत अन्य पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के वनमालीपुर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अन्नय मित्तल, पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ रीना हांसदा, एसडीपीओ पारस राणा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद थे। विधि व्यवस्था को लेकर चक्रधरपुर के पवन चौक से लेकर वनमालीपुर गांव जाने तक जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें