मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्कूलों के लिए कुशल और दक्ष प्रबंधक नियुक्त
छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षण वातावरण देना और स्कूल का सर्वांगीण विकास होगी प्रबंधकों की जिम्मेदारी
रांची,
19 जनवरी । झारखंड के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में
पठन-पाठन और शिक्षण गतिविधियों के बेहतर प्रबंधन के लिए राज्य में पहली बार
राज्य शिक्षा परियोजना परिषद ने कुशल व दक्ष स्कूल प्रबंधकों की नियुक्ति
की है। ये प्रबंधक बेहतर संचार कौशल, प्रबंधन में दक्षता और प्रभावशीलता से
स्कूल के संचालन की सभी पहलुओं की देखरेख करेंगे।
स्कूल प्रबंधक
प्रशासनिक कार्यों के साथ स्कूल की सफलता के लिए स्कूल बोर्ड और समुदाय के
प्रति जवाबदेह होंगे। शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के बीच संचार और
सहयोग को बेहतर बनाने में भी यह अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। प्रारंभिक
चरण में सात मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में इन स्कूल प्रबंधकों की
नियुक्ति की गयी है। अगले चरण में शेष बचे स्कूलों में भी प्रबंधकों की
नियुक्ति पूरी कर ली जायेगी।





