मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दो जवानों के मुठभेड़ में बलिदान पर जताया शोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दो जवानों के मुठभेड़ में बलिदान पर जताया शोक

रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलामू में पुलिस बल और उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ में दो जवानों के बलिदान (शहीद) होने पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को कहा कि पलामू के मनातू क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस के दो जवान संतन मेहता और सुनील राम का शहीद (बलिदान) होना अत्यंत पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु दिवगंत वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। अभियान में घायल एक अन्य जवान को चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जा रहा है। घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलामू में पुलिस बल और उग्रवादी संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ में दो जवानों, संतन कुमार और सुनील राम के बलिदान होने की सूचना प्राप्त हुई।

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। समाज में शांति स्थापित करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों का हम सब सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें