मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जामताड़ा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जामताड़ा,। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदान

केन्द्र से दो किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी पर निवास करने वाले मतदाताओं

के लिए परिवहन की सुविधा बहाल करायें। इसके लिए दूरस्थ स्थानों को चिन्हित

कर मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक लाने एवं वापस छोड़ने के लिए वाहनों की

टैगिंग सुनिश्चित करें। मतदान केंद्र पर उपलब्ध परिवहन सुविधा के लिए

संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को भी जागरूक करें।

मुख्य निर्वाचन

पदाधिकारी ने गुरुवार को जामताड़ा जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का

निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जामताड़ा जिले के मतदान

केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा संधारित अपसेंट, सिफ्ट, डेथ

(एएसडी), वोलेंटियर, मतदान केन्द्र जागरूकता समूह की सूची का अवलोकन किया।

साथ ही एएसडी सूची का मिलान कराते हुए ग्रामीणों के समक्ष इसका सत्यापन भी

कराया। उन्होंने मतदान दिवस के दिन मतदाताओं के सहयोग के लिए वॉलंटियर की

सेवा लेने संबंधी जानकारी ली और बीएलओ से वॉलंटियर की आयु के संबंध में

पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन वॉलंटियर की सेवा से मतदान करने

आने वाले मतदाताओं को मदद मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं के बीच बीएलओ द्वारा

बांटे जा रहे वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के वितरण कार्य में गति लाकर वितरण

सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने मतदान कक्ष की संरचना, बिजली

एवं पंखा की व्यवस्था को देखा। साथ ही मतदान केन्द्र परिसर के शौचालय को

स्वच्छ रखने एवं रनिंग वाटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की भी अपील की।

मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी ने पिछले चुनाव में कम वोटिंग वाले मतदान केन्द्र

जामताड़ा के कुण्डहित प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सटकी का

निरीक्षण किया। यहां की एक स्थानीय निवासी 74 वर्षीय वरीष्ठ महिला मतदाता

आलोका गोराई सहित सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। आलोका गोराई

मतदान के लिए पूरा उत्साहित थीं। उन्होंने बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र

में एक जून को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सामुदायिक

पुस्तकालय कपासडंगला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय केन्दुआ एवं उत्क्रमित मध्य

विद्यालय बादलपुर स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।

मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी के निरीक्षण में जामताड़ा के उपायुक्त कुमुद सहाय, पुलिस

अधीक्षक अनिमेश नेथानी, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप सहित संबंधित प्रखंड के

प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी

उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें