मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 134 लाख मीट्रिक टन धान खरीद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,

30 जनवरी । छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीद का ग्राफ

प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते वर्ष राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक

टन धान खरीद का रिकार्ड इस साल पहले ही टूट चुका है। राज्य में अब तक

133.88 लाख टन धान की खरीद हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग

27 लाख मीट्रिक टन अधिक है। समर्थन मूल्य पर धान खरीद का अभी दो दिन और

बाकी है। प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो रही है।

इसको देखते हुए इस साल धान खरीद की मात्रा 140 लाख मीट्रिक टन के पार होने

की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति

एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीद की जा रही है। किसानों से चालू विपणन

वर्ष में 29 जनवरी तक 133.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीद के एवज में उन्हें

28 हजार 104 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

मार्कफेड

के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब

तक 23 लाख 68 हजार 810 किसान धान बेच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि समर्थन

मूल्य पर धान बेचने के राज्य में 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन

कराया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीद के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी

समांतर रूप से जारी है। मिलर्स द्वारा खरीद केन्द्रों से धान का उठाव

लगातार किया जा रहा है। अब तक 101 लाख 85 हजार 181 मीट्रिक टन धान के उठाव

के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 91 लाख 13 हजार

मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें