मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 10 को मनोहरपुर, कुरडेग और चैनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 10 को मनोहरपुर, कुरडेग और चैनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

रांची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 मई को झारखंड आएंगे। इस दिन वे खूंटी लोकसभा, लोहरदगा लोकसभा और सिंहभूम लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

विष्णु देव साय पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मणिपुर मैदान में 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा, पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष संजू पांडे, सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव भी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री खूंटी लोकसभा के गताडीह बगीचा, प्रखंड मैदान करडेग में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रत्याशी अर्जुन मुंडा, जिला अध्यक्ष (खूंटी) चंद्रशेखर गुप्ता, जिला अध्यक्ष सिमडेगा लक्ष्मण बड़ाईक भी मौजूद रहेंगे।

साय गुमला के गुमला जिले के चैनपुर के छतरपुर बगीचा मैदान में 2:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, प्रत्याशी समीर उरांव, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, गुमला जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू भी मौजूद रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें