छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आयेंगे झारखंड
रांची: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 मई को झारखंड आयेंगे। इस दिन वे खूंटी लोकसभा, लोहरदगा लोकसभा और सिंहभूम लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साय पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मणिपुर मैदान में 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खूंटी लोकसभा के गताडीह बगीचा, प्रखंड मैदान कुरडेग में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा और दो बजे गुमला जिले के चैनपुर के छतरपुर बगीचा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।





