मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

सामाजिक और राजनीतिक के प्रति जितना सजग आम जनता है उतना वर्तमान की सरकार नहीं : सुदेश महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

पलामू,। आजसू पार्टी के द्वारा रविवार को पलामू जिले के छतरपुर

हुसैनाबाद में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया

गया। दोनों कार्यक्रमों में पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व उप मुख्यमंत्री

सुदेश महतो शामिल हुए।

छतरपुर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान

में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी कार्यकताओं ने

फूल माला से सुदेश महतो का स्वागत किया। वहीं पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो

ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर और निर्मल महतो की

मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही महापुरुषों की कउवल

और मदनपुर में प्रतिमा को स्थापित किया।

माैके पर सुदेशा कुमार

महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जन सभा में आए लोगों को अपने

खेतो में मौजूद रहने का समय था पर वर्षा नहीं होने के कारण सभी अपने भविष्य

और राज्य की चिंता लिए जनसभा में आए हुए हैं, जिन्हे हमारा साथ हर कदम पर

मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार को राजनीतिक और सामाजिक विकास के

लिए कार्य करना था पर उस दिशा में बिलकुल नाकाम साबित हुई, जो दायित्व

उन्हे पूरा करना था, वहां उनसे चूक हुई है जिसका जवाब आने वाले समय में

राज्य की जनता जरूर देगी।

उन्होंने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक के

प्रति जितना सजग आम जनता है उतना वर्तमान की सरकार नहीं है। राज्य बीस से

पच्चीस वर्षो का सफर तय कर चुका है और इस दौरान आठ से नौ मुख्यमंत्री को

लोगों ने देख लिया पर राज्य का विकास जितना होना चाहिए था उतना नहीं हो

पाया। इसलिए आने वाले समय में लोगों को सोच समझ कर राजनीतिक नेतृत्व करने

के लिए अच्छे और कर्मठ व्यक्ति को चुन कर राज्य का बागडोर देने का समय आ

गया है, जिससे राज्य और यहां की जनता का समुचित विकास हो सके।

उन्होंने

कहा कि जिस राज्य में खनिज संपदा भरा पड़ा है, उस राज्य के लोग अपने

परिवार का भरण पोषण करने के लिए दूसरे राज्य में दिन रात खून पसीना बहा कर

दो वक्त की रोटी के लिए भटक रहे हैं, जबकि राज्य अलग का सपना देख रहे लोगों

को उज्ज्वल भविष्य दिख रहा था पर सरकार चलाने वाले लोगों ने सिर्फ अपना

विकास किया। उन्होने कहा की पलामू के लोगों की रोजी रोटी खेती पर निर्भर है

पर राज्य में लंबे अरसे से अनुकूल बारिश नहीं होने के कारण लोगों को अपने

राज्य को छोड़ दूसरे प्रदेश में जाना पड़ रहा है, इसलिए सिंचाई क्षेत्र का

विकास ही हमारा आर्थिक सुदृढ़ कर सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य

के वर्तमान मुख्यमंत्री सिंचाई विभाग खुद के पास रखे हुए है पर पांच वर्ष

के कार्यकाल में एक बार भी पलामू की खेतों की सिंचाई कैसे हो उनके जेहन में

नहीं आया, ऐसी सरकार का होना न होना बराबर है। पांच वर्ष के कार्यकाल में

सरकार होने का अहसास लोगों को नहीं कराया।

उन्होंने कहा कि राज्य

सरकार राज्य के लोगों की वर्तमान और भविष्य खत्म करने में लगी हुई है।

सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहा है। किसी भी कार्यालय में

कोई भी काम कराना हो बिना चढ़ावा दिए नहीं होता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें