मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

बेटी रेप और मर्डर में फंस चुकी है..:खाते में चार लाख डालो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। शहर के उम्मेद अस्पताल में कार्यरत महिला नर्सिंग कर्मचारी

से 2.40 लाख की ठगी किए जाने का प्रकरण खांडाफलसा थाने में दर्ज हुआ है।

ठगी करने वाले शख्स ने खुद को नोएडा क्राइम ब्रांच से बोलना बताया और बेटी

के रेप और मर्डर केस में फंसने की धमकी देकर रुपये ऐंठ लिए। सकपकाई नर्सिंग

कर्मी ने आननफानन में रकम को ट्रांसफर कर दिया। बाद में पता लगा कि बेटी

तो सकुशल है। इस बारे में अब खांडाफलसा पुलिस जांच में जुटी है। रुपये

होल्ड या रिफंड कराने के जतन किए जा रहे है।

जीवणराम का कुआं

नागौरी गेट के अंदर रहने वाली ललिता सोलंकी पत्नी कन्हैयालाल उम्मेद

अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत है। वह सात मई की सुबह अपनी ड्यूटी

पर थी तब उसके मोबाइल पर एक वाटसअप कॉल आया कि उसके बेटी रेप और मर्डर केस

में फंस गई है। इसके लिए चार लाख रूपए देनेे होंगे। इसके लिए शातिर ने

मो.शम्स अराफत खां के खाते में रुपये ट्रांसफर करने को कहा।

झांसे

में ललिता सोलंकी ने अपने स्टाफ की मदद से पांच अलग अलग खातों से 2.40 लाख

रुपये शातिरों के खाते मेें ट्रांसफर कर डाले। बदमाशों ने उसे नोएडा

क्राइम ब्रांच से बोलना बताया। मगर रुपये ट्रांसफर करने के बाद ललिता

सोलंकी ने अपनी बेटी से बात की तो पता लगा कि वह सकुशल है और उसके साथ

फ्रॉड किया गया है। मामले में खांडाफलसा पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज

किया है। अग्रिम जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें