मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा के तस्कर पलामू में गांजा के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चतरा के तस्कर पलामू में गांजा के साथ गिरफ्तार

पलामू।पलामू से सटे चतरा जिले के दो तस्करों को दो किलो गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। डालटनगंज स्टेशन रोड से दोनों को पकड़ा गया। तस्करों की पहचान चतरा के कुंदा निवासी आशीष कुमार शर्मा (24) और टंडवा निवासी टिकेश्वर महतो (20) के रूप में हुई है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरूवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने शहर थाना में पत्रकारों को बताया कि 11 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन डालटनगंज के पास में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने आ रहे हैं। सूचना के आलोक में प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन के निर्देश पर एक टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए स्टेशन पहुंचने पर दो व्यक्ति टैम्पो से उतरकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने लगे तो गुप्तचरों के इशारे पर उन्हें पुलिसबल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा । पूछताछ में उनकी पहचान हुई और उनके पास से लगभग दो किलो गांजा बरामद किया गया। इसका बाजार मूल्य 1 लाख बताया गया ।दोनों ने पूछताछ में बताया है कि पिपराटांड थाना क्षेत्र के नौडीहा बहेरा के मंटू शर्मा के कहने पर गांजा का पैकेट लेकर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें बताया गया था कि स्टेशन पर सुशील नामक व्यक्ति को गांजा का दोनों पैकेट दे देना है। मोबाइल नंबर भी दिया गया था। सुशील दोनों से संपर्क करता, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस कार्य के लिए दोनों को एक हजार रूपए देने की बात कही गयी। पुलिस सुशील और मंटू शर्मा की तलाश में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें