मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

व्यवसायी अमित अग्रवाल और अधिवक्ता राजीव कुमार के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में आरोप पत्र दायर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड मामले में सीबीआई की दिल्ली शाखा ने व्यवसायी अमित अग्रवाल के साथ राजीव कुमार के खिलाफ रांची की सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में बुधवार को आरोप पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा अमित अग्रवाल की एक कंपनी के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया है। अमित अग्रवाल अभी बिरसा मुंडा जेल में बंद है। जबकि राजीव कुमार जमानत पर हैं।

राजीव कुमार को कोलकाता में 50 लाख रुपए नकद के साथ कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। बताया गया था कि साजिश के तहत अमित अग्रवाल ने राजीव कुमार को रांची से कोलकाता बुलाया और उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था। सीबीआई की दिल्ली शाखा ने अमित अग्रवाल के खिलाफ 20 जनवरी 2023 को मामला दर्ज की थी। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने वर्ष 2022 में इस मामले की सीबीआई जांच करने का आदेश दिया था। सीबीआई ने अमित अग्रवाल को पिछले साल छह दिसंबर को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

उल्लेखनीय है कि अमित अग्रवाल ने राजीव कुमार पर पीआईएल मैनेज करने के लिए एक करोड़ रुपए में डील करने का आरोप लगाते हुए कोलकाता पुलिस से शिकायत की थी। इस शिकायत पर कोलकाता पुलिस ने 31 जुलाई 2022 को राजीव कुमार को लगभग 50 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें