मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

बारात के भोजन में कम मीट परोसने पर बवाल, एक कैटरर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़, । शादियों में अक्सर खातिरदारी को लेकर बाराती और सराती

के बीच मारपीट की घटना होती रही है। लेकिन रामगढ़ में एक ऐसी घटना घटी

जिसमें कैटरर की मौत हो गई। इस हादसे के बाद जहां दूल्हा दुल्हन की विदाई

होनी थी, वहां पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई। दूल्हा थाने पहुंचा और दुल्हन

की विदाई नहीं हो पाई। इस पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के

लोगों को गोला थाने में बुलाया गया है और पूरे मामले की जांच किए जा रही

है। साथ ही मृतक कैटरर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भोजन में मीट मिला कम तो भड़क गए बाराती

गोला

थाना क्षेत्र के हुप्पू गांव में शादी समारोह के दौरान बाराती को कैटरर

द्वारा भोजन में कम मीट देना महंगा पड़ गया। कम मीट देने पर बाराती के

साथ मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद भागने के क्रम में कैटरर कृष्णा कुमार

की कुएं में गिर कर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे के पिता और दूल्हे को थाना में बिठा कर पूछताछ

कर रही है। बताया गया कि रामगढ के कोयरी टोला निवासी धीरज कुमार की बारात

गोला के हुप्पू गांव निवासी योगेंद्र महतो के घर आई थी। जय माला के बाद

बाराती खाना खाने बैठे इसी दौरान कैटरर कृष्णा कुमार मीट देने लगा। कम मीट

देने को लेकर बाराती के साथ उसकी नोकझोक और मारपीट हो गई। इस दौरान कैटरर

कृष्ण भागने लगा इसी क्रम में वो कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें