मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल चुनाव में बवाल, 15 बूथों पर री-पोलिंग; केशव मौर्य ने टीएमसी पर साधा निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल चुनाव में बवाल, 15 बूथों पर री-पोलिंग; केशव मौर्य ने टीएमसी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर हो रहे पुनर्मतदान को लेकर देशभर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा, "टीएमसी की गुंडागर्दी के कारण मतदाताओं को वोट डालने से रोकने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की गई। इसी वजह से निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है, जिसका हम स्वागत करते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रिपोर्ट मिल रही है कि अब मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।

साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 4 मई के बाद ममता बनर्जी की सरकार नहीं बनेगी।

वहीं, शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने भी पुनर्मतदान को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "जब किसी पार्टी को अपनी हार का अंदाजा हो जाता है, तो वह झूठे नैरेटिव फैलाने लगती है। कभी ईवीएम से छेड़छाड़ की बात, कभी सीसीटीवी खराब होने का आरोप, तो कभी गलत पोलिंग एजेंट की शिकायत की जाती है।

शिवसेना प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि 4 मई को जब नतीजे आएंगे, तो क्या वे उसे स्वीकार करेंगे या फिर दोबारा आरोप लगाएंगे। शाइना ने कहा कि 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है और उन्हें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है।

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पूरा चुनाव आयोग की निगरानी में हुआ है और आयोग ने उचित कार्रवाई की है। अगर शिकायतें मिलीं और आयोग को लगा कि दोबारा मतदान होना चाहिए, तो 15 बूथों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है।

इसी दौरान उन्होंने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए की बढ़ोतरी पर भी प्रतिक्रिया दी। रामकृपाल यादव ने कहा, "देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देश युद्ध की वजह से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित कर रही है कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें