मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

ईस्टर पर्व को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। ईसाई समुदाय का रविवार को ईस्टर पर्व को लेकर रांची के

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पर्व को लेकर हजारों-लाखों की

संख्या में ईसाई धर्मावलंबी रांची में मौजूद कब्रिस्तान में अहले सुबह

सपरिवार एकत्रित होते हैं। ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल ने इस संबंध में

शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार कांटाटोली

चौक से बहुबाजार की ओर जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े

वाहनों का परिचालन 31 मार्च को सुबह चार बजे से नौ बजे सुबह तक पूर्णतः

वर्जित रहेगा। इसी प्रकार कांटाटोली चौक से डंगराटोली होते हुए सर्जना चौक

की ओर जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का

परिचालन 30 मार्च की रात नौ बजे से 31 मार्च के नौ बजे सुबह तक वर्जित

रहेगा।

साथ ही सर्जना चौक से मिशन चौक होते हुए डंगराटोली,

कांटाटोली चौक की तरफ जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े

वाहनों का परिचालन 30 मार्च रात नौ बजे से 31 मार्च के नौ बजे सुबह तक बंद

रहेगा। इसके अलावा खेलगांव चौक से कांटाटोली चौक की ओर आने वाली बस, सिटी

राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च को प्रातः तीन

बजे सुबह नौ बजे तक वर्जित रहेगा।

इसी प्रकार दुर्गा सोरेन चौक से

कांटाटोली चौक की ओर आने वाले मालवाहक वाहन का परिचालन सुबह तीन बजे से नौ

बजे सुबह तक बंद रहेगा। मुण्डा चौक से कांटाटोली चौक की तरफ जाने वाले बस,

सिटी राईड बस, मालवाहक और बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च को सुबह तीन

बजे से नौ बजे सुबह तक वर्जित रहेगा। इसके अलावा पूर्व से निर्धारित

नो-इन्ट्री का समय यथावत रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें