मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में 19 और 20 को रहेगा बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूू के 19 और 20 सितंबर को रांची आगमन के मद्देनजर रांची शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने बुधवार को रूट प्लान जारी किया है। जारी रूट प्लान के अनुसार 19 सितंबर को रांची में संध्या 05:00 बजे से रात्रि 08:30 बजे तक सभी बड़ी ,छोटी मालवाहक वाहनों , बसों , सवारी वाहनों का प्रवेश परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर। इसी प्रकार 19 सितंबर कोको रातू की काठीटांड की ओर जाने वाली सभी वाहन शहर से कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते है । साथ ही 19 सितंबर को एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, सहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के मार्ग उपयोग समय संध्या 05:00 बजे से 08:30 बजे तक कम से कम करें। आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डाइवर्ट और बंद किया जा सकता है।रांची शहर में 20 सितंबर कोयातायात व्यवस्था रहेगी ऐसी-20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 08:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी , छोटी मालवाहक वाहनों , बसों , सवारी वाहनों का प्रवेश , परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।-20 सितंबर को दिन में समय 09:00 बजे से 12:00 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल एवं कडरू पुल से मेकॉन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।-20 सितंबर को दुर्गा सोरेन चौक से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़ी वाहनों ,बसों , सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों एवं आकस्मिक वाहनों को छोड़कर।-20 सितंबर को समय 10:00 बजे से 03:00 बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड होते हुए जैप-01 कमाण्डेन्ट आवास चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।-20 सितंबर को को जमशेदपुर , बुण्डू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।-20 सितंबर को रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाऐगी। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर।-20 सितंबर को खरसीदाग ओपी एवं सदाबहार चौक के बीच बड़ी वाहनों , बसों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा।-आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डाइवर्ट और बंद किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें