मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर रांची के ट्रैफिक में बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर रांची के ट्रैफिक में बदलाव

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि शहर में 28 नवंबर की सुबह 6 से रात के 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त नो इंट्री का समय पूर्ववत रहेगा। इस दौरान एसएसपी आवास, दिवंगत दिशोम गुरु आवास, अतिथि शाला, मोरहाबादी टीओपी, रेडक्रास वाले रोड में सामान्य वाहन का परिचालन भी वर्जित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने रांची शहर के सभी नागरिकों सेअपील की है कि उक्त कार्यक्रम के रूट मार्ग में चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें।कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए फुटबॉल मैदान रांची कॉलेज मोरहाबादी, आर्मी मैदान मोरहाबादी, टीआरआई मैदान और डीआईजी ग्राउंड में पार्किंग स्थल बनाया गया है। कांके रिंग रोड, चांदनी चौक, राम मंदिर होते हुए आने वाले वाहन चिह्नित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करेंगे। आर्मी मैदान मोरहाबादी की पार्किंग में बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली चौक होते हुए आने वाले वाहनों की पार्किंग होगी। आवश्यकता अनुसार अन्य मार्गों पर भी अल्प समय के लिए रूट परिवर्तन और बंद किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें