मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

चन्द्रशेखर ने भी उठाये एनकाउंटर पर सवाल,राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश को दिया जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। सुल्तानपुर में "सर्राफा कारोबारी डकैती" के मामले में आरोपी जौनपुर निवासी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद भीम आर्मी चीफ व सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने भी सवाल उठाया है। चन्द्रशेखर ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच सुप्रीम कोर्ट से कराने की मांग की है।चन्द्रशेखर आजाद ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि सुल्तानपुर में "सर्राफा कारोबारी डकैती" के मामले में आरोपी जौनपुर निवासी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर आरोपी की माँ द्वारा उठाया गया सवाल (पुलिस ने सितंबर की रात पूछताछ के बहाने घर से उठाया और तीसरे दिन गोली मारकर हत्या कर दी) चिंता का विषय है। एनकाउंटर, शासनिक हत्या का साधन बन गया है। शासनिक हत्या भारतीय संविधान के अनुच्छेद-21 में प्राप्त "जीवन की आजादी" के मौलिक अधिकार की भी हत्या है। मैं सुप्रीम कोर्ट से मामले को संज्ञान में लेकर उच्च स्तरीय न्यायिक जाँच कराने का निवेदन करता हूं।सुल्तानपुर लूटकांड को लेकर सपा आक्रोशित है। मंगेश यादव एनकाउंटर का मामले को सपा ​विधानमण्डल में उठायेगी। सपा की ओर से कहा गया है कि मानवाधिकार आयोग,पिछड़ा वर्ग आयोग में इसकी शिकायत करेगी। सपा ने जहां इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर तहरीर भी दी है। वहीं सरकार से मंगेश यादव के परिवार की मदद की अपील की है।वहीं एमएलसी लाल बिहारी की अगुवाई में सपा का प्रतिनिधिमण्डल सुलतानपुर डकैती कांड के आरोपी मंगेश यादव के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने पर उसके घर गया था।वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर डकैती की घटना को लेकर एक्स पर लिखा कि लुटेरों से लूट का माल किसने लूट लिया। जब सब पकड़े गये तो फिर सोना किसके पास। सब पकड़े गए तो सोना किसके खजाने में जमा हुआ। कहीं लुटेरे किसी के प्रतिनिधि तो नहीं,सवाल गंभीर है।सुलतानपुर एनकाउंटर पर अखिलेश यादव के सवाल पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा कि बाकी बचे अपराधी अगर अखिलेश के संपर्क में हों तो उन्हें सरेंडर करा दें वरना अपराधियों पर कठोर कार्रवाई पर फिर अखिलेश को पीड़ा होगी। अपराधी सभी अंजाम भुगतेंगे और लूट का माल भी वापस होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें