मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 13 मार्च को बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राज्य में आनेवाले दिनों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा। ऐसे में आनेवाले दिनों में छिटपुट बारिश के साथ आंशिक बादल छाये रहेंगे। वहीं बीच बीच में धूप का असर भी देखा जायेगा।इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 12 मार्च तक राज्य का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दिन के समय धूप होने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। वहीं, 13 मार्च को राज्य के कुछ हिस्से में बारिश की संभावना है। इसमें दक्षिणी और निकटवर्ती भाग शामिल हैं, जिसमें सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, बोकारो जिले शामिल हैं. केंद्र के अनुसार 13 मार्च को इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी, जो तीन डिग्री तक की होगी। वहीं, 13 मार्च तक राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें