Chanakya Niti: अपनी सैलरी और दुख इन 4 लोगों से रखो सीक्रेट, नहीं तो उठाएंगे फायदा
आचार्य चाणक्य के अनुसार अपनी कमाई और समस्याएं 4 लोगों से कभी शेयर न करें। पहला, लालची व्यक्ति जो आपके पैसे पर नजर रखता है। दूसरा, ईर्ष्यालु व्यक्ति जो आपकी तरक्की से जलता है और नुकसान पहुंचा सकता है। तीसरा, दुश्मन जो आपकी कमजोरी का फायदा उठाएगा। चौथा, घमंडी व्यक्ति जो आपकी परेशानी का मजाक उड़ाएगा। अपनी निजी बातें सिर्फ परिवार और सच्चे मित्र से ही साझा करें।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई हैं, जो आज भी लोगों के काम आती हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, इंसान को अपनी निजी बातें, कमाई और समस्याएं हर किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर आप गलत लोगों से अपनी कमजोरी और पैसों के बारे में बता देते हैं, तो वही लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही चाणक्य कहते हैं कि अपनी कमाई और समस्याएं सिर्फ अपने सच्चे मित्र, गुरु, परिवार के बड़े सदस्य या जीवनसाथी से ही साझा करनी चाहिए। ये लोग आपका भला चाहते हैं और आपकी बात को गुप्त रखेंगे। साथ ही सही सलाह भी देंगे। चाणक्य ने 4 ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जिनसे अपनी कमाई और दुख कभी नहीं बताने चाहिए।
चाणक्य कहते हैं कि कभी भी लालची और स्वार्थी व्यक्ति को अपनी कमाई और आर्थिक स्थिति के बारे में नहीं बताना चाहिए। ऐसा व्यक्ति आपकी कमाई के बारे में जानकर आपसे पैसे उधार मांग सकता है या आपके पैसों पर बुरी नजर रख सकता है। कई बार लालची लोग मीठी-मीठी बातें करके आपका पैसा ले लेते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। इसलिए अगर आप अच्छी कमाई करते हैं, तो इसका दिखावा न करें और लालची लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपनी सैलरी या बचत का जिक्र ऐसे लोगों से बिल्कुल न करें।
दूसरे प्रकार का व्यक्ति है ईर्ष्यालु। जो लोग आपसे जलते हैं, उनसे अपनी सफलता, कमाई और खुशियां कभी शेयर न करें। चाणक्य के अनुसार, ईर्ष्यालु व्यक्ति कभी नहीं चाहता कि आप आगे बढ़ें। अगर आप उसे अपनी कमाई या तरक्की के बारे में बताएंगे, तो वह मन ही मन आपसे और ज्यादा जलने लगेगा। वह आपके बारे में दूसरों के सामने बुरा बोल सकता है, आपकी तरक्की में रुकावट पैदा कर सकता है या आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि अपनी सफलता को शांत रखें।
चाणक्य नीति कहती है कि दुश्मन को कभी अपनी कमजोरी यानी समस्याएं नहीं बतानी चाहिए। अगर आप अपने दुश्मन या विरोधी के सामने अपनी परेशानियां, आर्थिक तंगी या घर के झगड़े बता देंगे, तो वह उसी कमजोरी का फायदा उठाएगा। वह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है और समाज में आपकी छवि खराब कर सकता है। दुश्मन हमेशा मौके की तलाश में रहता है, इसलिए उसके सामने हमेशा मजबूत बनकर रहें। अपनी समस्याओं का समाधान खुद ढूंढें या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से ही सलाह लें।
चौथा व्यक्ति है घमंडी और दूसरों को नीचा दिखाने वाला। ऐसे लोग आपकी बात सुनकर उसका मजाक उड़ा सकते हैं। अगर आप उसे अपनी आर्थिक समस्या बताएंगे, तो वह आपकी गरीबी का मजाक उड़ाएगा और दूसरों के सामने आपको नीचा दिखाएगा। वहीं, अगर आप अपनी ज्यादा कमाई के बारे में बताएंगे, तो वह आपसे झूठी प्रतिस्पर्धा करने लगेगा। चाणक्य कहते हैं कि घमंडी व्यक्ति कभी किसी का सच्चा दोस्त नहीं हो सकता। इसलिए ऐसे लोगों से अपनी निजी बातें शेयर करने से बचें।




