मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

अब याचना नहीं रण होगा : चंपाई सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अब याचना नहीं रण होगा : चंपाई सोरेन

पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन का समर्थन करते हुए इसे "नए भारत का दृढ़ निश्चय" बताया है।अपने एक्स पोस्ट में चंपई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा।उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान से कोई भी बातचीत केवल पाक अधिकृत कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर होगी। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में भारत पर हमला करने की कोशिश करने वाले आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा जाएगा, चाहे सीमाएं बीच में हों या नहीं।प्रधानमंत्री ने यह भी साफ किया कि परमाणु हथियारों के नाम पर भारत को ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता। आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, और अब पानी और खून भी एक साथ नहीं बहेंगे, यह बयान उन्होंने दृढ़ता से दिया।सोरेन ने कहा कि यह कोई कोरी घोषणा नहीं, बल्कि भारत की नई रणनीतिक सोच है, जिसे पूरी दुनिया ने हाल के दिनों में देखा है। हमारी सेनाएं देश की सुरक्षा में पूरी तरह सक्षम हैं। अब याचना नहीं, रण होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें