मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

विकसित भारत की दिशा में केंद्र सरकार का दूरदर्शी बजट : चंपई सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विकसित भारत की दिशा में केंद्र सरकार का दूरदर्शी बजट : चंपई सोरेन

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी और समावेशी रोडमैप बताया है।उन्होंने रविवार को अपने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि यह बजट सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। बजट का मुख्य उद्देश्य लोगों की क्षमताओं को निखारना, हर परिवार के लिए आय के नए अवसर सृजित करना और देश की आर्थिक विकास दर को तेज करना है।चंपई सोरेन के अनुसार बजट में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने पर विशेष जोर दिया गया है। काजू, अखरोट, बादाम, नारियल, कॉफी और मछली पालन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देकर किसानों और छोटे उद्यमियों की आय बढ़ाने की योजना सराहनीय है। खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों के लिए किए गए प्रावधानों से बुनकरों और शिल्पकारों के जीवन में खुशहाली आने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल पार्कों के जरिए “मेक इन इंडिया” को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों के उन्नयन, नए ट्रॉमा सेंटर और आयुर्वेद में नए एम्स की शुरुआत से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। सेमीकंडक्टर, बायोफार्मा और मेडिकल उपकरणों को सस्ता करने के फैसले को आम जनता के लिए राहतकारी बताया गया है। चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें