मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्यपाल ने कहा- जल्द ही सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने के लिए चंपई सोरेन के नेतृत्व में आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और प्रदीप यादव राजभवन पहुंचे। सभी विधायक राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश कियाऔर समय मांगा। इसपर राज्यपाल ने विचार कर जल्द समय देने का आश्वासन दिया है। राजभवन से बाहर निकलने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें बुलाया जाएगा। हालांकि अभी राजभवन की ओर से समय नहीं दिया गया है। मालुम हो कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को मिलने के लिए गुरुवार शाम 5:30 बजे का समय दिया था। राज्यपाल ने सिर्फ पांच विधायकों को राजभवन बुलाया। इधर सत्ता पक्ष के सभी विधायक सर्किट हाउस में हैं। हलांकि लोबिन हेंब्रम, सीता सोरेन, चमरा लिंडा और रामदास सोरेन सर्किट हाउस में मौजूद नहीं है, लेकिन चंपई सोरेन के मुताबिक उन चारों विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। वहीं जेएमएम ने 43 विधायकों का वीडियो जारी किया है। महागठबंधन के सभी 43 विधायक सर्किट हाउस में मौजूद हैं। राजभवन से सूचना मिलने के बाद कभी भी इन विधायकों को राजभवन परेड कराने ले जाया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें