मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 842 वाहनों के काटे गए चालान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 842 वाहनों के काटे गए चालान

कानपुर। सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चालकों की लापरवाही के चलते होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर यातायात पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 842 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले भारी वाहनों की लापरवाही और छोटे वाहनों को तेजी से दौड़ाने वाले चालकों की गलतियों की वजह से पूर्व में कई तरह की घटनायें हो चुकी है। जिनमें कई लोगों की जाने भी जा चुकी है। इन सभी घटनाओं के बाद कानपुर यतायत पुलिस रोजाना अभियान चलाकर इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर रही है।इसी क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अर्चना सिंह की मौजूदगी में पूर्वी जोन के कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को चेतावनी देते हुए हटवाया गया। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गयी। इसी तरह से रॉंग साइड 184, दुपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने वाले 73, एचएसआरपी 10 व अन्य 575 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 842 चालान किये गए।एडीसीपी यातायात अर्चना सिंह ने कहा कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियम चलाया जा रहा है। जब तक लोग यातायात के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए जागरूक नही होते हैं, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें